फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: One dead, three injured in collision between tractor and auto-rickshaw at Omaxe Turn.

Lucknow: ओमैक्स मोड़ पर ट्रैक्टर-ऑटो की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 26 Jul 2026 07:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 26 Jul 2026 07:25 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक बछरावां के मदन टूसी निवासी ट्रैक्टर चालक संतोष ओमेक्स सिटी से रायबरेली रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान मोहनलालगंज की तरफ से आ रहा ऑटो ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया। ऑटो में चालक समेत नौ लोग सवार थे।
 

विज्ञापन
Lucknow: One dead, three injured in collision between tractor and auto-rickshaw at Omaxe Turn.
मृतक अमरजीत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम स्थित ओमैक्स मोड़ पर ट्रैक्टर और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक और एक महिला यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बछरावां के मदन टूसी निवासी ट्रैक्टर चालक संतोष ओमेक्स सिटी से रायबरेली रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान मोहनलालगंज की तरफ से आ रहा ऑटो ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया। ऑटो में चालक समेत नौ लोग सवार थे।
विज्ञापन


हादसे में निगोहा के लालपुर दखिना निवासी अमरजीत 35 वर्ष, चालक शिवम निगोहा निवासी और बछरावां निवासी रामदुलारी घायल हो गई। अमरजीत को गंभीर हालत में पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवम का हाथ टूट गया, जबकि रामदुलारी को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अमरजीत के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। पत्नी भी दोनों बेटियों के साथ अलग रह रही है। वह अपने भाई अमित के साथ रहकर रोज मजदूरी करता था। रविवार सुबह भी वह तेलीबाग काम पर जाने के लिए ऑटो से निकला था, लेकिन रास्ते में ही जिंदगी की डोर टूट गई।

इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि दुर्घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर और ऑटो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed