Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
a young man committed suicide by hanging himself from a neem tree In Janjgir-Champa
{"_id":"6a65b6c268867b3b6a0c806d","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4543253-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा में युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा में युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 01:38 PM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसों में एक 39 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पंकज प्रजापति (39) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात भोजन करने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। देर रात जब पंकज काफी समय तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।
खोजबीन के दौरान परिजनों ने घर की छत से लगे नीम के पेड़ पर पंकज को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद तत्काल पामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह शराब सहित अन्य नशे का आदी था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा। मामले में पामगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।