{"_id":"6a66182026860268e90deb94","slug":"sitapur-jewellers-one-crore-gold-silver-bag-theft-cctv-sarguja-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: थाने से चंद कदम दूर 1 करोड़ के गहनों पर हाथ साफ! स्कूटी से बैग उठाकर फरार हुआ बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: थाने से चंद कदम दूर 1 करोड़ के गहनों पर हाथ साफ! स्कूटी से बैग उठाकर फरार हुआ बदमाश
Sun, 26 Jul 2026 07:53 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:53 PM IST
सार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर नगर में दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग स्कूटी से चोरी हो गया। घटना थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के बाहर हुई।
विज्ञापन
इसी दुकान के सामने से बैग लेकर फरार हुआ शातिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
जिले के सीतापुर नगर में रविवार सुबह दिनदहाड़े हुई उठाईगिरी की एक बड़ी वारदात ने व्यापारियों और पुलिस दोनों को सकते में डाल दिया। थाना से कुछ ही दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (एनएच-43) स्थित काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के बाहर अज्ञात बदमाश स्कूटी से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। ज्वैलर्स संचालक के अनुसार बैग में करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
दुकान खोलने के दौरान चंद सेकेंड में गायब हुआ गहनों से भरा बैग
जानकारी के अनुसार, काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव सोनी प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह अपने घर से आभूषणों से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। दुकान खोलने के दौरान उन्होंने बैग अपनी स्कूटी में ही रखा था। इसी बीच मौका देखकर एक अज्ञात युवक स्कूटी के पास पहुंचा और बैग उठाकर फरार हो गया। दुकान खोलने के बाद जब अरुण देव सोनी वापस स्कूटी के पास पहुंचे तो बैग गायब मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल सीतापुर थाना पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। पुलिस अब उसकी पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। संदिग्ध की तस्वीरों का मिलान भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम देने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से ज्वैलर्स की गतिविधियों पर नजर रखी थी। संभावना जताई जा रही है कि दुकान खुलने का समय और बैग रखने की जानकारी पहले से होने के कारण सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि घटना में केवल एक आरोपी शामिल था या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है।
व्यापारियों में दहशत, पुलिस ने जांच तेज की
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद सीतापुर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि थाना से कुछ ही दूरी पर इतनी बड़ी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस आसपास के मार्गों, संदिग्धों की गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
'संदिग्ध की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी'
सीतापुर एसडीओपी तूल सिंह पट्टावी ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है, जिसकी पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।