{"_id":"6a6584018efaac393b024750","slug":"a-7-year-old-girl-died-and-two-others-were-injured-when-he-was-struck-by-lightning-while-planting-seedlings-in-a-field-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4543152-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल
Sun, 26 Jul 2026 03:48 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:48 PM IST
सार
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम बिनिया में शनिवार शाम खेत में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक 7 वर्षीय मासूम बालिका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक अन्य बालिका घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक की तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम बिनिया में शनिवार शाम खेत में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक सात वर्षीय मासूम बालिका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक अन्य बालिका घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बिनिया निवासी प्रीति ठाकुर (7 वर्ष), पिता शिक्षा प्रसाद ठाकुर, अपनी मां पुनीता ठाकुर, बहन रूमा ठाकुर (9 वर्ष), रवि ठाकुर (18 वर्ष), वृक्षा प्रसाद ठाकुर और व्रत कुंवर ठाकुर के साथ अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थी। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत के समीप आ गिरी। इसकी चपेट में आने से प्रीति ठाकुर गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि बिजली के तेज झटके से रूमा ठाकुर और रवि ठाकुर खेत में गिरकर अचेत हो गए।
घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण तीनों को उपचार के लिए आरगोती स्थित संगवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रीति ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रवि ठाकुर और रूमा ठाकुर का उपचार किया गया, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मासूम बालिका की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा प्राकृतिक आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग प्रशासन से की है।