फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Attempt to smuggle cows in a luxury Scorpio fails, vehicle seized; smuggler escapes.

Ambikapur News: सरगुजा में स्कॉर्पियो से हो रही थी गौ तस्करी, पुलिस ने गाय को कराया मुक्त; तस्कर मौके से फरार

Sun, 26 Jul 2026 10:53 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 10:53 AM IST
सार

सरगुजा जिले में गौ तस्करी के लिए लग्जरी स्कॉर्पियो के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। बतौली पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन से एक गाय को सुरक्षित मुक्त कराया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Attempt to smuggle cows in a luxury Scorpio fails, vehicle seized; smuggler escapes.
स्कॉर्पियो वाहन में गाय की तस्करी करते।

विस्तार

सरगुजा जिले में गौ तस्करी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें तस्करों द्वारा लग्जरी स्कॉर्पियो वाहन का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। लोगों की सतर्कता और समय पर मिली सूचना के आधार पर बतौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से गाय को सुरक्षित मुक्त कराया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झारखंड पंजीयन क्रमांक की एक स्कॉर्पियो में गाय को ले जाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी।सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस ने बगीचा रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की।शनिवार की देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें एक गाय बरामद हुई। पुलिस ने गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर उसके संरक्षण की व्यवस्था की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन में सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कबीरधाम में विकास कार्यों की समीक्षा: खाद, शिक्षा और अवैध शराब पर सख्त हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह किसी संगठित गौ तस्करी गिरोह का मामला हो सकता है। पुलिस वाहन के पंजीयन, मालिक तथा उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि तस्कर गाय को कहां से लेकर आए थे और उसे किस स्थान पर ले जाने की योजना थी।बतौली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed