{"_id":"6a65ca05802bd844df0a7281","slug":"video-kargil-vijay-diwas-nalagarh-martyrs-families-honoured-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas: नालागढ़ में कारगिल विजय दिवस समारोह, शहीद परिवारों और वीर नारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil Vijay Diwas: नालागढ़ में कारगिल विजय दिवस समारोह, शहीद परिवारों और वीर नारियों को किया सम्मानित
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:19 PM IST
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को नालागढ़ के पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की ओर से समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शीला कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की शुरुआत हेरिटेज पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।
इसके बाद पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की ओर से कारगिल युद्ध में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के परिवारों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन के निर्माण में सहयोग देने वाले लोगों और संस्थाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर नालागढ़ और दून विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों सहित बीबीएन पूर्व सैनिक लीग के उपाध्यक्ष कैप्टन सुरेश, सचिव कैप्टन शमशेर चौहान, कैप्टन कमल कुमार, रूपलाल चंदेल, जगतार सिंह, दीपक किनायत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।