{"_id":"6afaf1a0123fdbe27e01107e","slug":"dharampur-shimla-toy-train-packed-with-passengers-solan-news-c-176-1-sln1009-184609-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर-शिमला टॉय ट्रेन यात्रियों से पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर-शिमला टॉय ट्रेन यात्रियों से पैक
Tue, 17 Nov 2026 12:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
घर्मपुर स्टेशन पर पर्यटक ट्रेन मे सफर के लिए डिब्बे मे चडते I संवाद
सोमवार को कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली से पहुंचे सैलानी
विश्व धरोहर पर सुहावने मौसम के बीच ले रहे सफर का आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर रेलवे बोर्ड द्वारा संचालित धर्मपुर-शिमला ट्रेन सेवा जल्द ही संचालन के 75 दिन पूरे करने जा रही है। इस विशेष रेल सेवा को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशी सैलानी भी धर्मपुर हेरिटेज रेलवे स्टेशन पहुंचकर टॉय ट्रेन के सफर का आनंद ले रहे हैं।
धर्मपुर से शिमला जाने वाली दोनों ट्रेनों में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई बार सीटों की ऑक्यूपेंसी पूरी रहती है। कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नई दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों से पर्यटक धर्मपुर पहुंच रहे हैं। चेन्नई से आए एक सेना कर्मचारी ने बताया कि वह इससे पहले दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन में सफर कर चुके हैं, लेकिन हिमाचल की टॉय ट्रेन का रोमांच बिल्कुल अलग है। उन्होंने धर्मपुर रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक खूबसूरती की भी सराहना की।
पर्यटन कारोबार को मिल रही मजबूती
बाहरी राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने इस सेवा को शुरू किया था। इससे पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल रही है और रेलवे को भी अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है। साथ ही धर्मपुर के होटल और पर्यटन कारोबार में भी तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
बस सेवा से आसान हुआ सफर
कालका से शिमला जाने वाले पर्यटकों के लिए कालका-सराहन बस सेवा के माध्यम से धर्मपुर पहुंचना आसान हो गया है। यही वजह है कि बाहरी राज्यों से आने वाले कई पर्यटक सीधे धर्मपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। कई सैलानी रात को धर्मपुर के होटलों में ठहरने के बाद सुबह स्टेशन से टिकट लेकर शिमला के लिए रवाना हो रहे हैं।
धर्मपुर से शिमला जाने वाली सुबह की ट्रेन निर्धारित समय सुबह 7:50 बजे रवाना होती है। टॉय ट्रेन के प्रति पर्यटकों का बढ़ता रुझान धर्मपुर रेलवे स्टेशन को एक बार फिर पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहा है।