{"_id":"6a65d745562f41e0360b611f","slug":"video-manali-kanwar-yatra-2026-rajasthan-devotees-baba-baidyanath-dham-deoghar-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: मनाली से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकले 200 से अधिक कांवड़िये, 110 KM पैदल करेंगे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2026: मनाली से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकले 200 से अधिक कांवड़िये, 110 KM पैदल करेंगे यात्रा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:23 PM IST
Link Copied
सावन माह में भगवान शिव की भक्ति पूरे देश में चरम पर है। इसी कड़ी में कुल्लू जिले के पर्यटन नगरी मनाली से रविवार को राजस्थान के 200 से अधिक श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं के 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से मनाली का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालु पहले मनाली से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे झारखंड के सुल्तानगंज जाएंगे, जहां से गंगा जल लेकर करीब 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
राजस्थान के श्रद्धालु दीपक सिंह, किशन सिंह, चुन्नी सिंह और किशन ने बताया कि सावन माह में हर वर्ष श्रद्धालु इस कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं। सुल्तानगंज से गंगा जल भरने के बाद श्रद्धालु लगातार पैदल चलते हुए देवघर पहुंचते हैं और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई कांवड़ यात्रा से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यही वजह है कि हर वर्ष हजारों श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं।
मनाली से एक साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रवाना होने से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की और सभी ने सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।