{"_id":"6a66126188b1bd2be40b2212","slug":"video-digital-database-of-players-will-be-created-in-gurugram-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में खिलाड़ियों का डिजिटल डेटाबेस बनेगा, शिक्षा विभाग ने शुरू किया स्पोर्ट्स रजिस्ट्रेशन पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में खिलाड़ियों का डिजिटल डेटाबेस बनेगा, शिक्षा विभाग ने शुरू किया स्पोर्ट्स रजिस्ट्रेशन पोर्टल
गुरुग्राम में स्कूल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने स्टूडेंट स्पोर्ट्स रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू करते हुए जिले के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल खेलों में भाग लेने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों का 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाए। इस व्यवस्था का उद्देश्य खिलाड़ियों का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और भविष्य की प्रतियोगिताओं का संचालन अधिक व्यवस्थित बनाना है।
पोर्टल पर विद्यार्थियों के खेल, आयु वर्ग, प्रतियोगिता श्रेणी और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे। इससे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का सत्यापन और चयन पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी होगा। साथ ही कागजी प्रक्रिया में कमी आएगी और खिलाड़ियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।