Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar News: Woman passenger trapped in lift at Darbhanga Junction due to technical fault, rescued by GRP-RPF
{"_id":"6982349ee312e866cd0e2b5a","slug":"woman-passenger-trapped-in-lift-railway-station-darbhanga-news-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-3914146-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दरभंगा जंक्शन पर तकनीकी खराबी से लिफ्ट में फंसी महिला यात्री, जीआरपी-आरपीएफ ने गेट तोड़कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दरभंगा जंक्शन पर तकनीकी खराबी से लिफ्ट में फंसी महिला यात्री, जीआरपी-आरपीएफ ने गेट तोड़कर निकाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 08:08 AM IST
Link Copied
दरभंगा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री लिफ्ट के अंदर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। लिफ्ट में लगे इमरजेंसी नंबर पर महिला द्वारा कॉल किए जाने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस मौके पर पहुंची और लिफ्ट में फंसी महिला को बाहर निकाला। इसके बाद महिला ने राहत की सांस ली।
बताया जाता है कि लिफ्ट में फंसी महिला बेगूसराय जिले की रहने वाली भारती कुमारी पति इंदुशेखर सिंह हैं। महिला के लिफ्ट में फंसे होने की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड की मदद से लिफ्ट का गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला।
महिला किसी काम से दरभंगा आई थी और लिफ्ट से रेलवे जंक्शन के बाहर निकलना चाह रही थी। इसी दौरान लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह बीच में ही रुक गई। महिला करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
गौरतलब है कि करीब चार महीने पहले भी मेला घूमने आए सीतामढ़ी के पांच युवक लिफ्ट खराब होने के कारण पूरी रात उसमें फंसे रह गए थे। काफी मशक्कत के बाद गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया था।
इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष किम कुंदन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट का गेट तोड़कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक मदद के बाद महिला बेगूसराय के लिए रवाना हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।