फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Brother of Notorious Criminal Rakesh Yadav Shot Dead, Triggering Panic

Bihar: बिहार में बेखौफ अपराधी! कुख्यात राकेश यादव के भाई को गोलियों से भूना; मौत के बाद फैली दहशत

Sun, 26 Jul 2026 10:23 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 10:23 AM IST
सार

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, उन्हें करीब सात गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Brother of Notorious Criminal Rakesh Yadav Shot Dead, Triggering Panic
सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीतामढ़ी जिले में अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। जिले के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहंदी नगर में शनिवार देर शाम बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन


कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग हुई
जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने दिनेश यादव पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस अंधाधुंध गोलीबारी में उन्हें करीब सात गोलियां लगीं, जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


मोटरसाइकिलों में सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस वारदात को दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद सभी हमलावर भवदेपुर रेलवे गुमटी की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया
वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से लहूलुहान पड़े दिनेश यादव को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान सीतामढ़ी शहर के आरडी पैलेस रोड निवासी सुरेश यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है। वह मुख्य रूप से जमीन की खरीद-बिक्री यानी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। हत्या की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह नगर थाना और रीगा थाना पुलिस टीम के साथ तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। जैसे ही दिनेश यादव की हत्या की खबर फैली, अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में उनके परिजन, रिश्तेदार और समर्थक इकट्ठा हो गए। आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष जताया।

घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की
पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वहां से गोलियों के खोखे भी बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी दुश्मनी की प्रबल आशंका जता रही है। हालांकि, पुलिस अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन छानबीन में जुटी हुई है। इस हत्याकांड का एक संवेदनशील आपराधिक पहलू भी सामने आ रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक दिनेश यादव का भाई राकेश यादव, जो फिलहाल फरार है, शहर के मेहसौल चौक निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी वसीम अहमद खान उर्फ पुट्टू खान की 12 जुलाई 2025 को हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल है।


हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की है कि दिनेश यादव की हत्या का संबंध उस पुराने आपराधिक मामले से है या नहीं। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहन जांच जारी है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed