फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhapra violence: 350 rioters identified through drone, CCTV and video footage, strict police action

Bihar: छपरा हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से 350 उपद्रवियों की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

Sun, 26 Jul 2026 03:03 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 03:03 PM IST
सार

छपरा हिंसा मामले में पुलिस ने ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर 350 उपद्रवियों की पहचान की है। आईटीबीपी, एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ाकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Chhapra violence: 350 rioters identified through drone, CCTV and video footage, strict police action
एक्शन में प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिला मुख्यालय छपरा समेत जिले के अन्य प्रखंडों में 25 जुलाई को बंद और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी, पथराव तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन और सारण पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की विशेष टीम घटनास्थलों से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

विज्ञापन


छपरा के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए आईटीबीपी, एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम ड्रोन कैमरों से मिले वीडियो, शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मीडिया कर्मियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो तथा जिला प्रशासन के वीडियो का गहन विश्लेषण कर रही है। अब तक करीब 350 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जबकि अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन


कैसे भड़की हिंसा?
गौरतलब है कि शुक्रवार को आयोजित बंद और प्रदर्शन के दौरान शहर के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी थी। पथराव की शुरुआत पंकज सिनेमा रोड से हुई, जो खनुआ नाला, डाकबंगला रोड, जोगनिया कोठी, नगरपालिका चौक और थाना चौक तक फैल गई। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिससे पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस बल पर जमकर पथराव किया। इस घटना में करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी घायल हुए। घायलों में सदर प्रखंड की बीडीओ दृष्टि पाठक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, तरैया थाना की एक पुलिस गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। बाद में दमकल और पुलिस की टीम ने स्थिति पर काबू पाया।

पढ़ें: अब नीतीश कुमार की 'दीदियों' पर क्यों भड़के प्रशांत किशोर? बोले- धरने पर बैठूंगा, अगर...

घटना के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लगातार फ्लैग मार्च और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इधर, साइबर टीम को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले संदेशों और पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने, भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा करने तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या बोले वरीय अधीक्षक?
वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों से शांति बनाए रखने तथा अपनी बात लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने या अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9031036406 पर देने की अपील की है, ताकि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। प्रदर्शन के दौरान सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और हालात पर लगातार नजर रखते हुए पुलिस बल का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed