{"_id":"6a6574bf60a1923bef0b9c5c","slug":"muzaffarpur-bihar-news-lawrence-gang-demanded-extortion-one-crore-from-a-zila-parishad-member-via-whatsapp-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4543144-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'मैं लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं', व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी; दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'मैं लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं', व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी; दहशत में परिवार
Sun, 26 Jul 2026 08:55 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:55 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस बार साहेबगंज के जिला पार्षद एवं स्कूल संचालक राजेश सहनी से व्हाट्सएप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तस्वीर लगे व्हाट्सएप नंबर से यह रंगदारी साहेबगंज के जिला पार्षद एवं स्कूल संचालक राजेश सहनी से मांगी गई है। इस संबंध में पीड़ित राजेश सहनी ने साहेबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी के बाद जिला पार्षद राजेश सहनी और उनका पूरा परिवार दहशत में है।
हालांकि, इससे पहले शहर के भाजपा नेता रंजीत सहनी से भी 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई
पूरा मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र का है, जहां वर्तमान जिला पार्षद एवं स्कूल संचालक राजेश सहनी से बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। बदमाशों ने शुक्रवार रात व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा। माधोपुर हजारी निवासी राजेश सहनी ने साहेबगंज थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप नंबर से संदेश आया। उस व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगी हुई थी। संदेश में लिखा था कि, 'मैं मुंबई से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं। तुम दो से तीन दिनों के भीतर एक करोड़ रुपये दे दो, नहीं तो तुम्हारा अपहरण कर लिया जाएगा। यदि पैसा नहीं दिया, तो तुम्हारे पूरे परिवार को भी जान से मार दिया जाएगा।'
ये भी पढ़ें- Bihar: नालंदा समेत सात जिलों के लिए बनेगा ईको टूरिज्म मास्टर प्लान, संवरेंगे जंगल; पहाड़ और प्राकृतिक स्थल
विज्ञापन
इधर, पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगे जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिस नंबर से संदेश भेजा गया है, उसका सत्यापन कराया जा रहा है। मामले की जांच के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।