फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sheohar Road accident news

Bihar Accident: पूजा कर लौट रहे इकलौते बेटे को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत; चालक को ग्रामीणों ने घेरकर पीटा

Sun, 26 Jul 2026 04:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 04:03 PM IST
सार

शिवहर-सीतामढ़ी एनएच-227 पर देकुली धाम से पूजा कर साइकिल से लौट रहे 10 वर्षीय अंकुश कुमार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Sheohar Road accident news
सड़क जाम करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

शिवहर–सीतामढ़ी एनएच-227 पर देकुली धाम के समीप रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल से पूजा कर घर लौट रहे बच्चे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो साइकिल को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई।

मृतक की पहचान परसौनी बैज वार्ड संख्या-5 निवासी रमेश कुमार गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अंकुश साइकिल से देकुली धाम में पूजा करने गया था। पूजा के बाद घर लौटते समय शिवहर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

बताया गया है कि अंकुश के पिता रमेश कुमार गुप्ता नेपाल में मजदूरी करते हैं। अंकुश परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी शत्रुघ्न, मुकेश कुमार, शिवशंकर कुमार समेत कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर को ₹6.19 करोड़ की मंजूरी, श्रावणी मेले से पहले शिवभक्तों को बड़ी सौगात 

हादसे के बाद भाग रही स्कॉर्पियो को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। चालक को भी लोगों ने अपने कब्जे में लेकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से छुड़ाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed