सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   174 players selected in various sports for the Chief Minister's Cup

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री कप के लिए विभिन्न खेलों में 174 खिलाड़ी चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
174 players selected in various sports for the Chief Minister's Cup
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप के लिए चयन मुकाबले में कबड्डी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप के आयोजन के लिए वीरवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में विभिन्न खेलों में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। चयन प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे प्रमुख खेलों को शामिल किया गया। लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया जिससे खेलों में लैंगिक समानता और प्रतिभा को समान अवसर मिल सके। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Trending Videos


जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कप के तहत कुल 174 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वॉलीबॉल (लड़के-लड़कियां) और बास्केटबॉल (लड़के-लड़कियां) में 12-12 खिलाड़ी चुने गए हैं। कबड्डी में लड़कों और लड़कियों की 14-14 सदस्यीय टीमें बनाई गई हैं। फुटबॉल में दोनों वर्गों से 18-18 खिलाड़ी चयनित हुए हैं और हैंडबॉल में 16-16 और खो-खो में 15-15 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप में कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन पलवल में और वॉलीबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं गुरुग्राम में आयोजित की जाएंगी। चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कप का उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों से जोड़ना और नई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। चयनित खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप के लिए चयन मुकाबले में कबड्डी

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप के लिए चयन मुकाबले में कबड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed