{"_id":"6985b138cd37d8d5c705ac22","slug":"video-cows-buffaloes-sheep-bulls-and-camels-walked-the-ramp-in-kurukshetra-showcasing-their-charm-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में रैंप पर उतरे गाय, भैंस, भेड़, झोटा व उंट, दिखाया जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में रैंप पर उतरे गाय, भैंस, भेड़, झोटा व उंट, दिखाया जलवा
धर्मनगरी में लोग आज शुक्रवार को लोग उस समय दंग रह गए जब गाय से लेकर झोटा, भैंसा, भेड़, घोड़े व उंट तक रैंप पर उतरे और खूब जलवा दिखाया। उंटों ने नृत्य भी किया। रैंप पर उतारने के लिए सभी पशुओं को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मौका था कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय पशु मेले के उदुघाटन का।
प्रदेश के कृृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने उद़्घाटन किया तो उन्होंने पूरे मेले का अवलोकन भी किया, जिसके साथ ही पशुपालकों को प्रोत्साहित किया। तीन दिवसीय मेले में 1500 पशु पहुंचें हैं, जिनकी 53 श्रेणीयों में प्रतियोगिताएं होंगी। एक से बढ़कर एक खूबसूरत व खासियत के साथ पहुंचे पशुओं को देखने के लिए प्रदेश भर से पशुपालक भी पहुुचे हैं, जिन्हें लाए जाने के लिए सरकार की ओर से निशुल्क 200 बसों की व्यवस्था की गई। बसें सुबह ही पशुपालकों को लेकर यहां पहुंचना शुरू हो गई थी। पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पशुपालकों को अपने पशुओं को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा तो दूसरे किसान व पशुपालक भी जागरूक होंगे। यहां पशुपालकों को पशु पालने के संबंध में गहनता से जानकारी भी दी जाएगी, जिसके लिए विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।