{"_id":"6984ded8f6e14cb5c60c2c0f","slug":"video-kanpur-dm-jitendra-pratap-singh-says-schools-should-take-students-to-the-library-every-month-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह बोले- हर माह छात्रों को पुस्तकालय का भ्रमण कराएं विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह बोले- हर माह छात्रों को पुस्तकालय का भ्रमण कराएं विद्यालय
बच्चों और युवाओं में पुस्तकों के पठन की आदत को बढ़ावा देने और सार्वजनिक पुस्तकालय सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बीएनएसडी इंटर शिक्षा निकेतन में राजकीय जिला पुस्तकालय समिति की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि पुस्तकालय से दो किलोमीटर की परिधि में स्थित विद्यालयों के विद्यार्थियों को माह में एक बार पुस्तकालय का भ्रमण कराया जाए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकालय की सदस्यता लेने और पढ़ाई से बाहर की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बुक-अ-मंथ पहल के तहत विद्यालयों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से इतर कम से कम एक पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही, बुके नहीं, बुक अभियान के तहत सामाजिक और सरकारी कार्यक्रमों में पुष्पगुच्छ के स्थान पर पुस्तकें भेंट करने की बात कही। बैठक में पुस्तकालय परिसर के विकास और प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।