{"_id":"69848ab119d98b965a0fe47b","slug":"video-surya-namaskar-sun-salutation-was-performed-at-kanya-vidyalaya-matanhel-in-salhawas-jhajjar-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के साल्हावास में कन्या विद्यालय मातनहेल में करवाया सूर्य नमस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के साल्हावास में कन्या विद्यालय मातनहेल में करवाया सूर्य नमस्कार
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना रहा। आयुष विभाग की तरफ से योग प्रशिक्षक भूपेंद्र ने सूर्य नमस्कार के सभी 12 आसनों का क्रमबद्ध अभ्यास करवाया और सही श्वसन विधि के बारे में भी छात्रों को समझाया। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से मांसपेशियां मजबूत होती है, पाचन तंत्र सुधरता है और एकाग्रता में वृद्धि होती है। विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार व समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी नियमित रूप से योगासन करने का संकल्प लिया तथा छात्रों को भी नियमित रूप से सूर्य नमस्कार के सभी आसनों को करने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।