{"_id":"69843addb76a74289908271c","slug":"video-message-of-faith-conveyed-through-cleanliness-cleaning-campaign-at-dashashwamedh-ghat-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता से दिया आस्था का संदेश, दशाश्वमेध घाट पर सफाई अभियान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता से दिया आस्था का संदेश, दशाश्वमेध घाट पर सफाई अभियान; VIDEO
मां गंगा के प्रति अटूट आस्था और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करते हुए नमामि गंगे ने गुरुवार को दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान अभियान चलाया। राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ मां गंगा की आरती उतारने के बाद घाट पर एकत्रित पूजन सामग्री, प्लास्टिक की थैलियां एवं पानी की खाली बोतलों को सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ साफ किया। लोगों को सिंगल यूज पॉलिथीन मुक्त गंगा का संकल्प दिलाया गया। समस्त कचरे को नगर निगम के माध्यम से उचित निपटान हेतु भेजा गया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने चिंता व्यक्त की कि प्लास्टिक न केवल नदी जल को प्रदूषित करता है, बल्कि जलीय जीवों के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालु पूजन के पश्चात फूल-माला, प्लास्टिक थैलियां या डिस्पोजल सामग्री नदी में न डालें और घाटों पर गंदगी न छोड़ें, ताकि मां गंगा की पवित्रता और निर्मलता बनी रह सके। इस अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा काशी ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत की जीवनरेखा हैं। उन्होंने कहा कि गंगा विश्व की एकमात्र ऐसी नदी हैं जो धार्मिक पवित्रता, सांस्कृतिक महत्व और आर्थिक जीवनरेखा के लिए जानी जाती हैं। इसकी स्वच्छता हम सभी का सामूहिक दायित्व है। प्लास्टिक जैसे अजैविक कचरे को नदी में जाने से रोकना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। श्रमदान के दौरान महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, वेद प्रकाश तिवारी, अर्चना तिवारी, जगन, संजना शर्मा उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।