Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grand Festival Atmosphere Azamgarh Railway Station becomes spiritually uplifting Chhath songs

महापर्व: छठ गीतों से सात्विक हुआ आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का माहौल, 24 घंटे हो रहा प्रसारण; यात्रियों में उत्साह

Fri, 13 Nov 2026 05:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Nov 2026 05:59 PM IST
सार

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर छठ गीतों की मधुर धुन से माहौल भक्तिमय हो गया है। पूछताछ काउंटर से 24 घंटे पारंपरिक छठ गीतों का प्रसारण किया जा रहा है। इससे यात्रियों को छठ घाट जैसा एहसास हो रहा है। खासकर महिला यात्री गीतों के साथ गुनगुनाती नजर आ रही हैं। स्टेशन पर यह पहल लोगों को खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन
Grand Festival Atmosphere Azamgarh Railway Station becomes spiritually uplifting Chhath songs
रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का माहौल भी भक्तिमय हो गया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पहली बार स्टेशन पर छठ के पारंपरिक गीतों का प्रसारण शुरू किया गया है। उद्घोषणा के बीच जब 'शीतली बरिया शीतल दूजे पनिया', 'केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव' और 'कांच ही बांस के बहंगिया' जैसे प्रसिद्ध छठ गीत गूंजते हैं तो यात्रियों को घर और छठ घाट की याद आने लगती है। स्टेशन पर गूंज रहे इन गीतों से यात्रियों को बिहार और झारखंड की लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। खासकर महिला यात्री गीतों को गुनगुनाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन




शुक्रवार, 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहे चार दिवसीय छठ अनुष्ठान को लेकर घरों से लेकर बाजारों तक उत्साह दिखाई दे रहा है। व्रती महिलाओं के घरों में छठ गीत गूंज रहे हैं। सड़क, बाजार, बस, ऑटो और टोटो में भी छठ मइया के गीत सुनाई देने लगे हैं। 
विज्ञापन


रेलवे ने भी इस सांस्कृतिक परंपरा को सम्मान देते हुए स्टेशन पर गीतों के प्रसारण की व्यवस्था की है। मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ काउंटर से छठ पूजा तक 24 घंटे छठी मइया के पारंपरिक गीतों का प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान से संबंधित सूचनाएं भी नियमित रूप से दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महिलाओं में दिखा उत्साह, स्टेशन पर गुनगुना रहीं छठ गीत
रेलवे की इस पहल की महिला यात्रियों ने सराहना की है। उनका कहना है कि स्टेशन पर छठ गीत सुनकर ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे वे छठ घाट के आसपास पहुंच गई हों। गीतों के माध्यम से घर-परिवार और अपनी मिट्टी से जुड़ाव महसूस हो रहा है। छठ पूजा में लोकगीतों का विशेष महत्व है। 

'पहिले-पहिल छठी मइया', 'उग हे सुरुज देव', 'हे दीनानाथ' और 'छठी माई के करब हम वरतिया' जैसे गीत इस पर्व की आस्था और परंपरा को जीवंत करते हैं। रेलवे की यह पहल यात्रियों को सुविधाएं देने के साथ ही लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम भी बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed