{"_id":"6af703fb3b85c375cf0ae006","slug":"video-major-action-by-the-municipal-council-against-encroachment-12-challans-issued-rs-6500-in-fines-collected-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर नगर परिषद का बड़ा एक्शन, 12 चालान काटकर वसूला 6500 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर नगर परिषद का बड़ा एक्शन, 12 चालान काटकर वसूला 6500 रुपये जुर्माना
बहादुरगढ़। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने शुक्रवार को सख्ती दिखाई। नगर परिषद की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 12 चालान काटे और 6500 रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान नजफगढ़ रोड और रोहतक रोड पर सड़क पर रेहड़ी लगाने वालों और दुकानों के बाहर सामान रखकर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने दोनों प्रमुख मार्गों पर सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया। जब्त सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर नगर परिषद कार्यालय में जमा कराया गया। इसके अलावा बस स्टैंड, मेन बाजार और शिव चौक क्षेत्र में भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां नियमों का उल्लंघन करने वालों के 12 चालान काटे गए और कुल 6500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर परिषद की टीम ने सड़क पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।