Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Entrepreneurs and workers in Panipat took to the streets to protest against CPCB action; operations in 37,000 units have been affected.
{"_id":"6af6aa66140252a9a40b179a","slug":"video-entrepreneurs-and-workers-in-panipat-took-to-the-streets-to-protest-against-cpcb-action-operations-in-37000-units-have-been-affected-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सीपीसीबी की कार्रवाई के विरोध में उद्यमी व श्रमिक सड़क पर उतरे, 37 हजार इकाइयों में कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सीपीसीबी की कार्रवाई के विरोध में उद्यमी व श्रमिक सड़क पर उतरे, 37 हजार इकाइयों में कामकाज प्रभावित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की प्रदूषण के नाम पर की जा रही सख्त कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को शहर के उद्यमी और श्रमिक सड़क पर उतर आए। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स और पानीपत डाइंग एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले औद्योगिक क्षेत्र में एक दिन का सांकेतिक बंद रखा गया। इस बंद के कारण जिले की करीब 37 हजार औद्योगिक इकाइयों में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा और हजारों श्रमिक बेरोजगार होकर सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर दिखे।
सुबह से ही शहर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से उद्यमी और श्रमिक गोहाना रोड के सामने एकजुट होना शुरू हो गए थे। यहां सभा करने के बाद सभी ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय तक विशाल विरोध जुलूस निकाला। उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपा। उद्यमियों ने सरकार से सीपीसीबी की एकतरफा कार्रवाई को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग की।
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान विनोद धमीजा और पानीपत डाइंग एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर उद्योगों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उद्यमी नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अचानक की जाने वाली सीलिंग और भारी जुर्माने की कार्रवाई से टेक्सटाइल नगरी का पूरा कारोबार चौपट होने के कगार पर पहुंच गया है।
उद्यमी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस दिशा में जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया और उद्यमियों को राहत नहीं दी, तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
प्रदर्शनकारियों के इस हुजूम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दूसरे लिंक रास्तों से वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। रूट डायवर्ट होने के कारण शहर के आंतरिक और लिंक रास्तों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इसका सीधा असर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) पर भी पड़ा, जहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।