{"_id":"6984295ec54b958fae0ef4ab","slug":"video-after-retiring-from-the-navy-marine-commandos-mamdot-returned-to-his-ancestral-village-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट का नेवी मरीन कमांडो रिटायर होने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट का नेवी मरीन कमांडो रिटायर होने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचा
फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के गांव लक्खा सिंह का नौजवान तरसेम सिंह पुत्र बगीचा सिंह एसएसआर टेस्ट पास करने के बाद 2011 में नेवी में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह अपनी सर्विस के दौरान स्पेशल मरीन कमांडो के लिए चुना गया था। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उसने वह ट्रेनिंग पास की और फिर समुद्र में एक पनडुब्बी में तैनात हो गया। इस दौरान मरीन कमांडो ने स्पेशल मरीन कमांडो दस्ते में विभिन्न देशों में भारत का नेतृत्व किया ताकि समुद्र में जहाजों को समुद्री डाकुओं से बचाया जा सके। यह नौजवान गोताखोरी में निपुण था, अपनी सर्विस के दौरान उसने समुद्र में कई जहाजों को बचाया और कीमती जानें बचाईं, उसकी बहादुरी के कारण इस समुद्री कमांडो को नेवी ने सम्मानित किया। उसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आज जब यह नौजवान नेवी में अपनी 15 साल की सर्विस पूरी करके रिटायर हुआ और अपने पैतृक गांव लक्खा वाला (ब्लॉक ममदोट, जिला फिरोजपुर) पहुंचा तो गांववालों, रिश्तेदारों, दोस्तों, परिवार वालों ने ढोल बजाकर पूरे जोश के साथ उसका स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए नेवी के पूर्व सैनिक तरसेम सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को अच्छी पढ़ाई या कोर्स करके देश की सेना में शामिल होकर देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।