Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hisar, artists from Vrindavan depicted the marriage of Radha and Krishna in a Raas Leela performance.
{"_id":"698439f914bf78d07208eb51","slug":"video-in-hisar-artists-from-vrindavan-depicted-the-marriage-of-radha-and-krishna-in-a-raas-leela-performance-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला में दिखाया किया राधा-कृष्ण विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला में दिखाया किया राधा-कृष्ण विवाह
श्रीनिकुंज बिहारी रासलीला मण्डल वृंदावन के निर्देशक कुंजबिहारी शर्मा की देखरेख में 30 कलाकारों ने बुधवार की रात को राधा-कृष्ण विवाह का दिव्य प्रस्तुतिकरण किया गया। लीला में दिखाया गया कि राधा खेलते-खेलते नंद गांव पहुंच जाती है। मां यशोदा राधा रानी की सुन्दरता देखकर मुग्ध हो जाती है। राधा रानी को गोद में लेकर समस्त श्रृंगार करती है, ब्रह्माजी से प्रार्थना करती है कि यह राधा नंदालय में श्रीकृष्ण की बहू के रुप में आये।
उधर ब्रह्मा राधा-कृष्ण से प्रार्थना करते हैं कि दोनों का विवाह वे स्वयं पुरोहित बनकर करवाएंगे। राधा-कृष्ण उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि आपकी यह मनोकामना जरुर पूर्ण होगी। इसके साथ ही नंद गांव में लग्न पत्रिका भेजी जाती है। उसके बाद हल्दी, मेहंदी, मौर बंधन, सेहरा बंधन, निकासी फेरे, जयमाला, दूधा-भाती, देवी पूजन, कंगन खोलना, पलका चार आशीष एवं शयन तक का दिव्य मंचन किया गया। लीला के मंचन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मण्डल के निर्देशक कुंजबिहारी शर्मा ने कहा कि यह केवल विवाह नहीं, आलौकिक विवाह है जिसमें कई गं्रथों का आधार लिया गया। देर रात तक लोगों ने रासलीला का आनंद लिया। रासलीला का मंचन 7 फरवरी तक रोजाना रात्रि 8 बजे से 10:30 बजे तक होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।