{"_id":"6af6e0156182c2be0c004eb6","slug":"video-road-accident-in-hansi-18-month-old-child-killed-grandparents-critically-injured-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सड़क हादसा: डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, दादा-दादी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सड़क हादसा: डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, दादा-दादी गंभीर रूप से घायल
गुराना गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची रिवांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा बलराज और दादी शीला गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब परिवार गामड़ा गांव से अपने गांव पंघाल लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार, बलराज ने गुराना रोड पर अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की और लघुशंका के लिए रुक गए। उनकी पत्नी शीला अपनी डेढ़ वर्षीय पोती रिवांशी के साथ बाइक के पास खड़ी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने दादी और मासूम पोती को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिवांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शीला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के दौरान बलराज ने डंपर चालक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उन्हें भी टक्कर मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिवार के लिए खुशियां मातम में बदल गईं, वहीं दादा-दादी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
परिजन दीपक ने बताया कि इस हादसे में उनकी डेढ़ वर्षीय पोती की मौत हो गई है, जबकि उनके भाई और भाभी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने डंपर चालक की तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि गुराना रोड पर हुए सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हुई है, जबकि उसके दादा-दादी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।