{"_id":"6983366f9d7de7e1f2055672","slug":"video-devotees-in-bahadurgarh-were-overwhelmed-with-emotion-upon-hearing-the-story-of-lord-krishnas-birth-celebration-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
शहर के ओमेक्स सिटी स्थित श्रीकृष्णशरणम धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भागवत कथा का श्रवण किया। कथा व्यास युगल कृष्णाचार्य महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य लीला का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक ने बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब भगवान ने अवतार लेकर धर्म की स्थापना की है। श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में होना और वासुदेव द्वारा उन्हें गोकुल पहुंचाना, देवकी-वसुदेव की पीड़ा, कंस का अत्याचार तथा नंद-यशोदा के घर आनंद का वातावरण, इन सभी प्रसंगों का सजीव वर्णन किया गया। कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म की झांकी प्रस्तुत हुई, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। युगल कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन केवल पूजा का विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने प्रेम, करुणा, धर्म और कर्म का मार्ग दिखाया। आज के युग में श्रीकृष्ण की शिक्षाएं मानव जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। कथा के दौरान भजनों व संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को उत्सव के रूप में मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।