{"_id":"698489adcbace44831053f39","slug":"video-understanding-emotions-is-essential-to-becoming-a-successful-leader-says-speaker-at-ss-college-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: 'सफल नेता बनने के लिए भावनाओं को समझना जरूरी', एसएस कॉलेज ने वक्ता ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: 'सफल नेता बनने के लिए भावनाओं को समझना जरूरी', एसएस कॉलेज ने वक्ता ने रखे विचार
शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय (एसएस कॉलेज) के वाणिज्य विभाग में प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के तीसरे दिन भावनात्मक बुद्धिमत्ता और नेतृत्व विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि एक सफल नेता बनने के लिए केवल बौद्धिक क्षमता ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि भावनाओं को समझना, नियंत्रित करना और दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील होना जरूरी है। नेतृत्व क्षमता विकास के लिए आत्म-जागरूकता विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने तनाव प्रबंधन की उपयोगी तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीवन और कॅरिअर में दबाव की स्थितियां सामान्य हैं, लेकिन भावनात्मक रूप से संतुलित व्यक्ति ही उन परिस्थितियों का सही ढंग से सामना कर सकता है। इससे पूर्व डॉ. शिवानी भारद्वाज ने चंदन तिलक लगाकर व डॉ.गौरव सक्सेना ने पटका पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. विनीता राठौर, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. सचिन खन्ना, सुयश सिन्हा, डॉ. कमलेश गौतम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।