{"_id":"698489b01e3753879e0559bc","slug":"video-dm-inspected-the-offices-at-the-collectorate-in-shahjahanpur-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: डीएम ने कलक्ट्रेट में किया कार्यालयों का निरीक्षण, साफ-सफाई रखने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: डीएम ने कलक्ट्रेट में किया कार्यालयों का निरीक्षण, साफ-सफाई रखने का दिया निर्देश
शाहजहांपुर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। लंबित पत्रावलियों को निस्तारण के निर्देश दिए हैं। डीएम ने भूलेख कार्यालय में उपलब्ध गार्ड फाइल को देखकर अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित अभिलेख अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इनके रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। संग्रह कार्यालय में डीएम ने आरसी पोर्टल का निरीक्षण किया। राजस्व वसूली से संबंधित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि आरसी से संबंधित मामलों का समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण किया जाए। इसके बाद वह संयुक्त कार्यालय में पहुंचे। यहां विभिन्न पटलों से संबंधित महत्वपूर्ण पत्रावलियों की जांच की और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने अभिलेखागार में अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षित भंडारण एवं अभिलेखों के सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाई जाए। अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, एडीएम न्यायिक राशिद अली, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।