Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Congress stages protest in Rewari against weakening of MNREGA scheme, submits memorandum to the President.
{"_id":"69848a9b2a1191457304169e","slug":"video-congress-stages-protest-in-rewari-against-weakening-of-mnrega-scheme-submits-memorandum-to-the-president-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में मनरेगा कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में मनरेगा कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने और उसका नाम बदलने की भाजपा सरकार की कथित साजिश के विरोध में वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी की ओर से जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक पर एकत्रित हुए और “मनरेगा बचाओ–देश बचाओ” के नारे लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी लघु सचिवालय पहुंचे, जहां जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी और शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी भी मौजूद रहे।
धरने को संबोधित करते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम और उनके विचारों से नफरत करती है। मनरेगा जैसे ऐतिहासिक कानून का नाम बदलना गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा एक कानूनी अधिकार था, लेकिन सरकार इसे खत्म कर नई योजना के नाम पर गरीबों से उनका हक छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार को देनी होगी, जबकि हरियाणा सरकार पहले से ही भारी कर्ज में है। ऐसे में यह योजना कैसे चलेगी, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।
कांग्रेस ने मांग की कि 100 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाए, ग्राम पंचायतों को पूर्ण अधिकार दिए जाएं और न्यूनतम 400 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित की जाए। कैप्टन अजय सिंह यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा, एप्स्टीन मामले और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एमएल रंगा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।