{"_id":"6a81f86278b1619bb702e543","slug":"kanpur-a-blend-of-traditional-weaving-and-modern-design-showcased-on-the-ramp-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: रैंप पर दिखा पारंपरिक बुनाई और आधुनिक डिजाइन का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: रैंप पर दिखा पारंपरिक बुनाई और आधुनिक डिजाइन का संगम
Sun, 16 Aug 2026 11:25 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
हथकरघा फैशन शो का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रविवार को नगर निगम स्थित प्रमिला सभागार में हथकरघा फैशन शो का आयोजन किया गया। उद्घाटन रेशम उद्योग मंत्री राकेश सचान और महापौर प्रमिला पांडे ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हथकरघा उद्योग हमारी समृद्ध परंपरा के साथ बड़ी संख्या में बुनकर परिवारों की आजीविका से भी जुड़ा है। स्थानीय उत्पादों को अपनाकर और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करके भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन
हथकरघा फैशन शो का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
फैशन शो में प्रदेश के बुनकरों की ओर से तैयार हैंडलूम, खादी और सिल्क के आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन किया गया। यहां संजना वर्मा, प्रज्ञा सिंह, यशविता सिंह, संचिता वर्मा, नैना गुप्ता, शृंखला सिंह, रिया श्रीवास्तव, वंशिका सिंह, मुस्कान सिंह, शुभम मिश्रा और तारिक अहमद सहित विभिन्न मॉडलों ने फैशन शो में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हथकरघा फैशन शो का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
डिजाइनर कुंतानिल दास ने परिधानों की डिजाइन, बनावट और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग पीसी ठाकुर, उप आयुक्त मनोज कान्त गर्ग, सुरेश गुप्ता अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग महासंघ उत्तर प्रदेश सहित विभागीय अधिकारी, बुनकर, वस्त्र डिजाइनर आदि मौजूद रहे।