फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bull tramples elderly man to death; he had stepped out to check his crops

Kanpur: सांड़ ने बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला, फसल देखने के लिए निकले थे घर से

Sun, 16 Aug 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 16 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Bull tramples elderly man to death; he had stepped out to check his crops
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नौबस्ता में शनिवार तड़के 69 वर्षीय बुजुर्ग को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला। वह घर से फसल देखने के लिए खेतों की ओर निकले थे। उन्हें कुछ दूरी पर गोवंश के समूह ने घेर लिया। उनमें से एक साड़ ने अचानक उन पर कई बार हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर सांड़ को खदेड़ा। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लालपुर गांव निवासी उमाशंकर साहू (69) किसान थे। परिवार में पत्नी फूल दुलारी, बेटा कमलेश और चार बेटियां हैं। कमलेश के मुताबिक शनिवार तड़के पिता बटाई के खेतों में लगी फसल देखने गए थे। इसी दौरान सांड़ के झुंड ने उन्हें घेर लिया। एक साड़ ने उन्हें पटक-पटक कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर गांव के विश्राम पासवान व अन्य लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और सांड़ को खदेड़ा। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान का महाराजपुर स्थित ड्योढ़ी घाट में अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे सतीश महाना ने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed