{"_id":"69848b3611299a48010ae960","slug":"video-amatha-ma-jagal-janavara-na-bjaraga-mahal-oura-masama-sahata-paca-ka-kaya-jakhama-kashhatara-ma-thahashata-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में जंगली जानवर ने बुजुर्ग महिला और मासूम सहित पांच को किया जख्मी, क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में जंगली जानवर ने बुजुर्ग महिला और मासूम सहित पांच को किया जख्मी, क्षेत्र में दहशत
अमेठी में भेंटुआ के सनहा गांव निवासी जैबुल निशा (90) पर बुधवार शाम जंगली जानवरी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जैबुलनिशा के अलावा शहनाज बानों (29), मोहम्मद अजीब की बेटी फिजा बानों (5), शकीना (70) और अमीरुलनिशा (55) भी जंगली जानवर के हमले में घायल हो गईं। शोरगुल होने पर जंगली जानवर जंगल की तरफ भाग गया। बताते हैं कि हमला करने वाला जानवर सियार था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। घायलों को सीएचसी भेटुआ में भर्ती कराया गया, जहां जैबुल निशा की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
मुन्ना अंसारी के मुताबिक उनकी मां जैबुल निशा शाम को घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान अचानक सियार आया और उन पर हमला कर दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर मौजूद उनकी पत्नी सलमा अंसारी बाहर आईं और ग्रामीणों की मदद से सियार को भगाया गया। तब तक उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। सियार ने गांव की शहनाज बानों, फिजा बानों, शकीना और अमीरुलनिशा पर भी हमला किया।
सीएचसी भेटुआ में प्राथमिक उपचार के बाद जैबुल निशा को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। चार घायलों की हालत सामान्य होने पर उन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया। सियार के हमले की सूचना पर वन दरोगा सुरेंद्र प्रताप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बृहस्पतिवार को भी वन विभाग की टीम सियार की तलाश के साथ ग्रामीणों को जागरूक कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।