सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal: Baba Mahakal adorned with the name of Rama on his forehead, a Tripundra mark, and bel leaves.

Ujjain Mahakal: मस्तक पर राम का नाम, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में भक्तों ने किए दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 07:30 AM IST
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal adorned with the name of Rama on his forehead, a Tripundra mark, and bel leaves.
फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आज शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिनका भस्म रमाकर आकर्षक शृंगार किया गया। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आज शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन अर्चन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्मारती हुई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का त्रिपुंड, बेलपत्र, चन्द्रमा और बेलपत्र से शृंगार किया गया था। आज बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व्यवस्था
आरती का समय
प्रथम भस्म आरती

समय - प्रातः 4 से 6 बजे तक
द्वितीय दद्योतक आरती
प्रातः 7:30 से 8:15 बजे तक
तृतीय भोग आरती
प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक
चतुर्थ संध्याकालीन पूजन
सांय 5:00 से 5:45 बजे तक
पंचम संध्या आरती
सांय 6:30 से 7:15 बजे तक
शयन आरती
रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
(आरती का यह क्रम फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तक रहेगा।)
श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 है। श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल  दर्शन आरती पूजन दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों 0734-2559272, 2559277, 2559276, 2559275 पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Tharali: रामलीला मैदान में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

06 Feb 2026

बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण को लेकर संघर्ष समिति ने की डीएम से वार्ता, नौ फरवरी का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

05 Feb 2026

Rudraprayag: कुनियाली में तीन गुलदार दिखने से क्षेत्र में दहशत

05 Feb 2026

Rudraprayag: कमेड़ा में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर

05 Feb 2026

कानपुर: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह बोले- हर माह छात्रों को पुस्तकालय का भ्रमण कराएं विद्यालय

05 Feb 2026
विज्ञापन

Muzaffarnagar: विधायक राजपाल बालियान सहित 10 आरोपी दोषमुक्त

05 Feb 2026

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए ग्रीनपार्क में यूपी व चंडीगढ़ की टीम ने किया नेट अभ्यास

05 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: प्रेम मंदिर में कथा के समापन पर हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

05 Feb 2026

गुलावठी में प्राधिकरण ने ध्वस्त की 16.5 बीघा में बनी पांच अनधिकृत कॉलोनी

05 Feb 2026

राजनांदगांव में नशीली टैबलेट बेचने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशीली टेबलेट बरामद

05 Feb 2026

गुरुग्राम में गलत चालान कटने पर ऑनलाइन करें शिकायत

05 Feb 2026

चर्चा में मेले में बांग्लादेशी जामदानी साड़ियों की स्टॉल

05 Feb 2026

फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में थाईलैंड की स्टॉल पर लगी पर्यटकों की भीड़

05 Feb 2026

सूरजकुंड मेले की मुख्य चौपाल पर कजाकिस्तान की कलाकार ने दी अपनी प्रस्तुति

05 Feb 2026

नोएडा में तीन दिवसीय स्काउट्स एवं गाइड्स कैंप में छात्राओं ने पेश की विभिन्न राज्यों की झांकिया

05 Feb 2026

कानपुर: प्रधानमंत्री आवास के आगे गंदगी व कूड़े का अंबार

05 Feb 2026

कानपुर: पनकी के फेस वन में अपार्टमेंट के आगे फैली गंदगी, लगा कूड़े का ढेर

05 Feb 2026

कानपुर: पनकी के कांशीराम कॉलोनी वाली सड़क पर लगा गंदगी का अंबार

05 Feb 2026

कानपुर: शताब्दी नगर ग्रीन बेल्ट में लगाए हजारों पौधे, अब खड़ी हैं झाड़ियां

05 Feb 2026

कानपुर: कांशीराम कॉलोनी जाने वाली सड़क पर ग्रीन बेल्ट में लगे पौधे सूखे

05 Feb 2026

Ujjain News: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में हाइड्रोजन गैस बैलून में ब्लास्ट, तीन लोग घायल, बड़ा हादसा टला

05 Feb 2026

Video: कलामंडपम में बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से आयोजित पंडित बिरजू महाराज की जयंती समारोह

05 Feb 2026

Khejri Movement: खेजड़ी को लेकर सीएम भजनलाल के एलान पर नेताओं की प्रतिक्रिया

05 Feb 2026

कानपुर: गंगागंज गांव में बना पार्क तो ग्रामीणों के चेहरे खिले

05 Feb 2026

कानपुर: प्रधानमंत्री आवास फ्लैटों के पास बने पार्क की बदहाली

05 Feb 2026

कानपुर: पीएम आवास योजना के फ्लैटों की ओर जाने वाली सड़क पर लगा कूड़े का अंबार

05 Feb 2026

कानपुर: आड़े तिरछे तरीके से सड़क पर पड़ा चैंबर का ढक्कन हादसों को दे रहा दावत

05 Feb 2026

कानपुर: नियमित नालियों की सफाई न होने से सड़क पर जलभराव की समस्या

05 Feb 2026

कानपुर: गंगागंज गांव में फैली गंदगी, ग्रामीणों पर मंडरा रहा बीमारियों का खतरा

05 Feb 2026

कानपुर: गंगागंज गांव जाने वाली सड़क पर भरा सीवर का पानी

05 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed