सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Introduced students to fellowship and social sector employment opportunities

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को फैलोशिप और सामाजिक क्षेत्र के रोजगार अवसरों से कराया परिचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Introduced students to fellowship and social sector employment opportunities
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सामाजिक क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कॅरिअर अवेयरनेस, कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को समाज सेवा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता और रोजगार केंद्र की ओर से पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजन किया गया। इस शिविर में सोशल साइंस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पीरामल फाउंडेशन की ओर से संचालित दो वर्षीय गांधी फेलोशिप के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गांधी फेलोशिप कार्यक्रम की प्रोजेक्ट मैनेजर मधुस्मिता और प्रोजेक्ट लीडर अवनीत कौर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक एवं पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं पर हो रहे कार्यों की जानकारी दी। केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में समाज कार्य विभाग, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विभाग के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. रमा, डॉ. बलविंद्र सिंह अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed