Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain News: भैरवगढ़ में सेवानिवृत्त प्राचार्य की निर्मम हत्या, आरोपी हिरासत में
{"_id":"6983f33447332986660ccf1a","slug":"a-student-beat-a-retired-principal-to-death-with-a-stick-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3917731-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: सेवानिवृत्त प्राचार्य की निर्मम हत्या, पूर्व छात्र ने लाठी से किया हमला, हमलावर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: सेवानिवृत्त प्राचार्य की निर्मम हत्या, पूर्व छात्र ने लाठी से किया हमला, हमलावर हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 08:08 AM IST
शासकीय माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त 85 साल के प्राचार्य की बुधवार को हत्या कर दी गई। हमलावर युवक ने उन पर लाठी से सिर पर 5 से 6 बार वार किए थे। कुछ देर बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया गया है कि आरोपी युवक को भी पूर्व प्राचार्य ने पढ़ाया था, उसी ने सनक के वशीभूत होकर उनकी जान ले ली।
भैरवगढ़ क्षेत्र के पिपली बाजार स्थित गणेश मंदिर के पास रहने वाले रमाशंकर शर्मा शासकीय माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार को वे पैदल घर से सिद्धवट की ओर जा रहे थे। वे घर से आगे दूसरी गली तक पहुंचे थे, उसी दौरान मोहन तंवर नामक युवक ने पीछे से उनके सिर पर लाठी से 5 से 6 बार वार किया। रमाशंकर शर्मा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ घंटे उपचार के बाद उनकी मौत हो गई।
हत्या की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और हमला करने वाले मोहन तंवर को हिरासत में लिया गया और थाने लाया गया। भैरवगढ़ थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि मामले में हत्या की धारा 103 बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। निजी अस्पताल से शव चरक अस्पताल लाया गया।
चार माह पहले हुआ था पत्नी का निधन
जानकारी सामने आई है कि मृतक रमाशंकर शर्मा की पत्नी का चार माह पहले ही निधन हुआ था। उनकी बेटी भी उज्जैन में रहती है। दोपहर को वे उसी के घर जाने के लिए निकले थे। घर के सामने रास्ता खुदा होने पर वह पास वाली गली से होकर गुजर रहे थे। उसी दौरान मोहन ने उन पर हमला कर दिया।
आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं
बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। उसकी हरकतों के चलते कुछ समय पहले परिवार भी उसे छोड़कर चला गया है। आरोपी अकेला रहता है। वहीं जानकारी सामने आई कि आरोपी को दिवंगत प्राचार्य ने ही पढ़ाया था। आरोपी घर के बाहर बैठा रहता है और क्षेत्र से गुजरने वाले हर किसी को डंडा लेकर मारने के लिये दौड़ता है। एएसपी आलोक शर्मा के अनुसार आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक है या नहीं इसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।