{"_id":"69858572a2af2fc623052340","slug":"last-date-of-sir-form-submission-in-uttar-pradesh-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP में SIR: आज है मतदाता सूची संशोधन की अंतिम तारीख, नाम कटने या गलत होने पर करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
UP में SIR: आज है मतदाता सूची संशोधन की अंतिम तारीख, नाम कटने या गलत होने पर करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:09 PM IST
सार
Last Date Of SIR Form Submission: अगर वोटर कार्ड की ड्राफ्ट लिस्ट में आपका नाम भी गलत है या कट गया है, तो उसे सही कराने की आखिरी तारीख आज ही है। ऐसे में जान लें कि इसे सही कराना आपके लिए कितना अहम है।
विज्ञापन
SIR प्रक्रिया की आखिरी तारीख आज, नाम कटने या गलत होने पर तुरंत आवेदन करें
- फोटो : अमर उजाला
Last Date Of SIR Form Submission: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम सुधार और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। मतदाता सूची में दावा या आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी शुक्रवार यानी आज है, इसलिए जिन लोगों का नाम अभी सूची में शामिल नहीं है या जिनके विवरण में कोई गलती है, उन्हें आज ही बीएलओ के दफ्तर जाना होगा।
Trending Videos
SIR प्रक्रिया की आखिरी तारीख आज, नाम कटने या गलत होने पर तुरंत आवेदन करें
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले अपना नाम चेक करें ?
- सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आप अपना नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चेक कर सकते हैं।
- ऑनलाइन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर सर्च इन इलेक्टोरल रोल सेक्शन में अपना नाम या EPIC नंबर डालकर जांचा जा सकता है।
- वोटर हेल्पलाइन एप या ECINET ऐप का इस्तेमाल करके भी नाम चेक करना आसान है।
- ऑफलाइन आप अपने बूथ‑लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर ड्राफ्ट लिस्ट का प्रिंट‑आउट देखकर नाम की पुष्टि कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
SIR प्रक्रिया की आखिरी तारीख आज, नाम कटने या गलत होने पर तुरंत आवेदन करें
- फोटो : Adobe Stock
अगर नाम नहीं है तो क्या करें ?
- अगर आपका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है या कट गया है, तो तुरंत फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना चाहिए।
- फॉर्म-6 नजदीकी BLO/ERO कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
- आवेदन के साथ आधार कार्ड, पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं।
- ये प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि आप आगामी चुनाव में अपना वोट डाल सकें और मतदाता सूची में आपका नाम पूरी तरह वैध रूप से दर्ज हो।
SIR प्रक्रिया की आखिरी तारीख आज, नाम कटने या गलत होने पर तुरंत आवेदन करें
- फोटो : Adobe stock
Form 6 के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन ?
- सबसे पहले अपने ब्राउज़र में voters.eci.gov.in वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर Form 6 - New Voter Registration का विकल्प चुनें।
- मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त OTP के जरिए लॉगिन करें।
- विकल्पों में से "I am applying due to missing name in electoral roll" चुनें।
- अब अपनी पर्सनल जानकारी भरें, जिसमें नाम, जन्मतिथि और पूरा पता शामिल है।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और दिए गए Reference Number को सेव कर लें।
विज्ञापन
SIR प्रक्रिया की आखिरी तारीख आज, नाम कटने या गलत होने पर तुरंत आवेदन करें
- फोटो : Freepik
कुछ और गलती है तो क्या करें ?
- यदि आपके नाम में कोई गलती है जैसे नाम, पिता का नाम, पता या जन्मतिथि में त्रुटि, तो फॉर्म-8 भरकर सुधार कराना होगा।
- इसे नजदीकी BLO/ERO में जमा किया जा सकता है।
- दस्तावेजों में पहचान प्रमाण और पता प्रमाण जरूरी होते हैं।
- यह सुधार प्रक्रिया मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाए रखने के लिए जरूरी है।
