सब्सक्राइब करें

Microwave And OTG Difference: माइक्रोवेव और ओटीजी में क्या फर्क है ? खरीदने से पहले जान लें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 06 Feb 2026 12:47 PM IST
सार

Microwave vs OTG: आज के समय में हर घर में माइक्रोवेव या ओटीजी होते ही है। पर, आज भी लोगों को इन दोनों के बीच का फर्क नहीं पता। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
difference between microwave and otg in hindi
माइक्रोवेव और ओटीजी में क्या फर्क है ? - फोटो : अमर उजाला
Difference Between Microwave And OTG: घर में खाना जल्दी और आसान बनाने के लिए माइक्रोवेव और ओटीजी दोनों ही रसोई के बेहद अहम उपकरण बन चुके हैं। आजकल हर घर में लोग इन दोनों को रखना पसंद करते हैं, क्योंकि ये खाना बनाने के काम को तेज और सुविधाजनक बनाते हैं। हालांकि, इनके उपयोग और फायदे को लेकर कई लोग खरीदने से पहले काफी कंफ्यूज रहते हैं। कौन सा विकल्प उनकी जरूरत के लिए सही रहेगा, यह समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। 


यही वजह है कि सही चुनाव करना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको माइक्रोवेव और ओटीजी के बीच का अंतर बताएंगे और साथ ही यह भी समझाएंगे कि कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
 
Trending Videos
difference between microwave and otg in hindi
माइक्रोवेव और ओटीजी में क्या फर्क है ? - फोटो : Adobe stock
माइक्रोवेव क्या है?
  • माइक्रोवेव एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो माइक्रोवेव रेडिएशन की मदद से खाना जल्दी गर्म करने और पकाने का काम करता है। 
  • यह पारंपरिक गैस या इलेक्ट्रिक स्टोव की तुलना में काफी तेज होता है और इसके इस्तेमाल से खाना जल्दी तैयार हो जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
difference between microwave and otg in hindi
माइक्रोवेव और ओटीजी में क्या फर्क है ? - फोटो : Adobe stock
माइक्रोवेव का इस्तेमाल कहां होता है?
  • माइक्रोवेव का मुख्य इस्तेमाल खाने को गर्म करने, फ्रोजन फूड के लिए और खाने को जल्दी पकाने में होता है। 
  • यह रोजमर्रा के रोटीन के लिए बहुत सुविधाजनक है, जैसे कि सब्ज़ी, रोटियों या बचा हुआ खाना गर्म करना।

 
difference between microwave and otg in hindi
माइक्रोवेव और ओटीजी में क्या फर्क है ? - फोटो : Adobe stock
ओटीजी क्या है?
  • ओटीजी (ओवन, टोस्टर, ग्रिल) एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो भोजन को बेक, टोस्ट या ग्रिल करने में इस्तेमाल होता है। 
  • इसमें हीटिंग एलिमेंट की मदद से खाना ऊपर और नीचे से समान रूप से पकता है।

 
विज्ञापन
difference between microwave and otg in hindi
माइक्रोवेव और ओटीजी में क्या फर्क है ? - फोटो : Adobe stock
ओटीजी का इस्तेमाल कहां होता है?
  • ओटीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से बेकिंग, ग्रिलिंग और टोस्टिंग के लिए किया जाता है। 
  • यदि आप केक, पिज़्ज़ा या बेक्ड डिश बनाना चाहते हैं तो यह सबसे उपयुक्त विकल्प है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed