Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Indian Railways Rule: Seats To Be Released Immediately If Passenger Does Not Board From The Boarding Station
{"_id":"69859f2705e37fecbb059cab","slug":"indian-railways-rule-seats-to-be-released-immediately-if-passenger-does-not-board-from-the-boarding-station-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब बोर्डिंग स्टेशन से ही चढ़ना होगा ट्रेन में! नहीं चढ़े तो वेटिंग वालों को तुरंत मिलेगी आपकी खाली बर्थ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अब बोर्डिंग स्टेशन से ही चढ़ना होगा ट्रेन में! नहीं चढ़े तो वेटिंग वालों को तुरंत मिलेगी आपकी खाली बर्थ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:39 PM IST
सार
भारतीय रेलवे अपने नियमों में बड़े बदलाव करने जा रहा है। इसके अंतर्गत अब आपको वहीं से ट्रेन में चढ़ना होगा, जहां से आपने कंफर्म टिकट की बुकिंग की है।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नियमों को बना रखा है। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे अक्सर कई नियमों में बदलाव भी करता रहता है। इसी कड़ी में अब एक नई व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत यदि कोई यात्री अपने निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में सवार नहीं होता है, तो उसकी सीट को खाली मान लिया जाएगा। जैसे ही ट्रेन बोर्डिंग स्टेशन से आगे बढ़ेगी और संबंधित सीट पर यात्री अगर मौजूद नहीं होता है तो इस स्थिति में टीटीई उसका अगले स्टेशन तक इंतजार नहीं करेगा। इस नए नियमों के तहत सीटों का दुरुपयोग रुकेगा और वास्तविक यात्रियों को लाभ मिलेगा।
Trending Videos
2 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
नई व्यवस्था के तहत टिकट चेकिंग के दौरान अगर यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन पर नहीं मिलता है, तो टीटीई अपने हैंडहेल्ड डिवाइस में नॉट टर्न अप की एंट्री करेगा। यह एंट्री इस बात का संकेत देगी कि यात्री ने बोर्डिंग नहीं की है। इस जानकारी को जैसे ही सिस्टम में दर्ज किया जाएगा।
इस स्थिति वह सीट तत्काल खाली हो जाएगी और टीटीई के पास उसे रोक कर रखने का कोई अधिकार नहीं रहेगा। इसका फायदा वेटिंग लिस्ट और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को मिलने वाला है। जैसे ही कोई सीट खाल होगी, रेलवे का सॉफ्टवेयर अपने आप अगली वेटिंग या आरएसी सूची में मौजूद यात्री को वह बर्थ आवंटित कर देगा।
सीट अलॉट होते ही यात्री के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन संदेश भेजा जाएगा। रेल मंत्रालय ने इस नई व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए तकनीकी स्तर पर बड़े बदलावों के निर्देश दे दिए हैं। यह अपडेट जैसे ही पूरा हो जाएगा, इस नए नियम को चरणबद्ध तरीके से देशभर की ट्रेनों में लागू किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह नियम न केवल खाली सीटों के बेहतर प्रबंधन में मदद करेगा, बल्कि टिकट बुकिंग प्रक्रिया पर यात्रियों का भरोसा भी बढ़ाएगा। समय पर यात्रा न करने वाले यात्रियों के कारण जो सीटें बेकार चली जाती थीं, अब उनका सही तरीके से उपयोग हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।