Sukanya Samriddhi Yojana Ke Fayde: बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम की गिनती भरोसेमंद निवेश विकल्पों में की जाती है। वर्तमान समय में इस योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत का गारंटीड रिटर्न मिल रहा है, जो कई अन्य सेविंग स्कीम्स से ज्यादा है। यह योजना खासतौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए शुरू की गई है, ताकि वे कम निवेश में भी अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकें। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। लाखों लोग इस योजना में निवेश कर रहे हैं।
SSY: बड़ी शानदार है सरकार की ये स्कीम, निवेश करने पर 8.2 प्रतिशत के सालाना रिटर्न के साथ मिलते हैं ये फायदे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:43 PM IST
सार
Sukanya Samriddhi Yojana Benefits: भारत सरकार सुकन्या समृद्धि योजना नाम से एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई फायदे मिलते हैं।
विज्ञापन
