सब्सक्राइब करें

Gas Saving Tips: जल्दी खत्म हो जाती है सिलेंडर की गैस? अपनाएं ये आसान उपाय, चलेगा लंबे समय तक

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 05 Feb 2026 04:26 PM IST
सार

How To Save LPG Gas: अगर आपके घर पर सिलेंडर की गैस जल्दी खत्म हो जाती है तो ये लेख आपके काम की होने वाली है। यहां हम आपको बताएंगे गैस बचाने के कुछ आसान तरीके। 

विज्ञापन
gas cylinder saving tips in hindi how to save LPG gas at home
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe stock
Gas Saving Tips: आज के समय में रसोई गैस हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुकी है, लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि सर्दी के इस मौसम में गैस सिलेंडर बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। बढ़ती महंगाई के दौर में बार-बार सिलेंडर बदलवाना जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में आपको ये समझने की जरूरत है कि कई बार सिलेंडर जल्दी खत्म होने की वजह गैस की खपत नहीं, बल्कि इस्तेमाल का गलत तरीका भी होता है।


छोटी-छोटी लापरवाहियां गैस की खपत को बढ़ा देती हैं, जिससे सिलेंडर तय समय से पहले खाली हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका गैस सिलेंडर लंबे समय तक चले और रसोई का खर्च कम हो, तो कुछ आसान आदतों को अपनाना जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही काम और घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से गैस की बचत होगी और सिलेंडर ज्यादा दिनों तक चलेगा।
Trending Videos
gas cylinder saving tips in hindi how to save LPG gas at home
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe stock
सही बर्तन का इस्तेमाल करें
  • खाना पकाते समय हमेशा फ्लैट तले वाले बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • ऐसे बर्तन बर्नर पर पूरी तरह फिट बैठते हैं, जिससे गैस की गर्मी सही तरीके से बर्तन तक पहुंचती है। 
  • टेढ़े या पतले तले वाले बर्तनों में गर्मी बराबर नहीं लगती, जिससे खाना देर से पकता है और गैस ज्यादा खर्च होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
gas cylinder saving tips in hindi how to save LPG gas at home
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe stock
गैस की आंच कंट्रोल रखें
  • अक्सर लोग तेज आंच पर खाना बनाते हैं, जिससे गैस तेजी से खत्म होती है।
  •  तेज आंच से खाना जल्दी जल भी सकता है। 
  • मध्यम या धीमी आंच पर खाना पकाने से गैस की बचत होती है और खाना भी सही तरीके से पकता है।

 
gas cylinder saving tips in hindi how to save LPG gas at home
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe Stock
प्रेशर कुकर का अधिक उपयोग करें
  • प्रेशर कुकर गैस बचाने का सबसे अच्छा तरीका है। 
  • इसमें खाना कम समय में पक जाता है, जिससे गैस की खपत काफी कम होती है। 
  • दाल, सब्जी और चावल जैसे व्यंजन कुकर में बनाने से सिलेंडर लंबे समय तक चलता है।

 
विज्ञापन
gas cylinder saving tips in hindi how to save LPG gas at home
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe stock
ढक्कन लगाकर खाना पकाएं
  • बिना ढक्कन के खाना पकाने पर गर्मी बाहर निकल जाती है, जिससे खाना पकने में ज्यादा समय लगता है।
  •  ढक्कन लगाकर खाना बनाने से भाप अंदर रहती है और खाना जल्दी पकता है, जिससे गैस की बचत होती है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed