सब्सक्राइब करें

Kidnapping Alert: बच्चे को किडनैपिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, तीसरा तरीका नहीं जानते 90% लोग

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 Feb 2026 01:45 PM IST
सार

Kids Kidnapping Safety Tips Kya Hain: अगर आप भी अपने बच्चों के किडनैप होने से डरते हैं तो आप कुछ तरीके अपनाकर इसे रोक सकते हैं। इसके लिए यहां बताए गए कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं।

विज्ञापन
Child Safety Alert 4 Effective Ways to Prevent Kidnapping and protect child from abduction
बच्चों को किडनैपिंग से बचाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala

Kids Kidnapping Safety Tips In Hindi: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई इतना व्यस्त रहता है कि वो अपना तो छोड़िए अपने बच्चों का भी ध्यान नहीं रख पाता है। पर हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि बच्चों के अपहरण के कई मामले सामने आते रहते हैं।

हमारी एक छोटी सी गलती या बच्चों की एक छोटी सी गलती के कारण बच्चों का किडनैप हो सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि, आप अपने बच्चे का अपहरण होने से बचा सकें। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तरीके हैं जो आपके काम आ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप कुछ सेफ्टी टिप्स के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Child Safety Alert 4 Effective Ways to Prevent Kidnapping and protect child from abduction
बच्चों को किडनैपिंग से बचाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

बच्चों को किडनैपिंग से बचाने के लिए कौन से सेफ्टी टिप्स काम आ सकते हैं?

एयरटैग आ सकता है काम

  • आप अपने बच्चे के लिए एयरटैग का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • बच्चे के बैग, जूत्ते, उसके कपड़ों या घड़ी में एयरटैग लगा सकते हैं
  • एयरटैग दरअसल, जीपीएस होता है जो आपके बच्चे की लोकेशन को ट्रैक कर सकता है
  • इससे आप बच्चे की हर वक्त लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Child Safety Alert 4 Effective Ways to Prevent Kidnapping and protect child from abduction
बच्चों को किडनैपिंग से बचाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : FREEPIK

बच्चे को ट्रैकिंग वाली स्मार्टवॉच पहनाएं

  • मार्केट में कई ऐसी स्मार्टवॉच भी आती हैं, जो ट्रैकिंग वाली होती हैं
  • इन्हें आप अपने बच्चों को पहना सकते हैं
  • इससे आप अपने बच्चे की लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं और साथ ही वीडियो कॉल भी कर सकते हैं
Child Safety Alert 4 Effective Ways to Prevent Kidnapping and protect child from abduction
बच्चों को किडनैपिंग से बचाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

सेफ्टी कीचैन अलार्म

  • आप अपने बच्चे के लिए सेफ्टी कीचैन अलार्म ले सकते हैं
  • अगर कोई आपके बच्चे को किडनैप करने की कोशिश करे या बच्चे को कुछ संदिग्ध लगे, तो बच्चा इसकी पिन खींच दे तो इस सेफ्टी कीचैन अलार्म से बहुत तेज आवाज आती है
  • इससे आसपास के लोगों का ध्यान बच्चे पर चले जाता है और वो किडनैपिंग से बच सकता है
विज्ञापन
Child Safety Alert 4 Effective Ways to Prevent Kidnapping and protect child from abduction
बच्चों को किडनैपिंग से बचाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala

बच्चों की ट्रेनिंग जरूरी

  • आपके अपने बच्चों को ट्रेनिंग जरूर देनी चाहिए
  • आपको उन्हें बताना चाहिए कि आपको उनके बिना किसी और के साथ कभी नहीं जाना है
  • किडनैपिंग को लेकर उन्हें जागरूक करें
  • बच्चों को बताएं कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई किसी चीज को कभी न खाएं या पिए आदि
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed