Anthropic new ai tool: एंथ्रोपिक ने हाल ही में एक नए एआई टूल को पेश किया है, जिसके लॉन्च होने के बाद भारतीय आईटी सेक्टर में एक नई बहस छिड़ गई है। इसके आने के साथ ही शेयर बाजार में आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में भी बड़ी गिरावट देखने का मिली है, जिससे नौकरीपेशा लोगों और छात्रों के बीच डर का माहौल है। असल में एंथ्रोपिक का यह नया सिस्टम एजेंटिक एआई असिस्टेंट है, जो आपके लिए फाइलों को पढ़ने, दस्तावेज ड्राफ्ट करने और कई चरणों वाले जटिल कार्यों करने में काबिल है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे डाटा एंट्री, टेस्टिंग और बेसिक कोडिंग जैसी एंट्री लेवल नौकरियों पर बड़ा असर पड़ सकता है। अब सवाल है कि आने वाले समय में आईटी सेक्टर में नौकरियां पाना अब मुश्किल हो जाएगा?
Anthropic AI: क्या आईटी सेक्टर में नौकरी पाना होगा मुश्किल? जानें अब किस तरह के कोर्सेज की बढ़ेगी डिमांड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:14 PM IST
सार
Anthropic ai it stocks: एंथ्रोपिक के नए एआई टूल ने आईटी सेक्टर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। इस कारण यह जानना जरूरी हो गया है कि एआई के दौर में नौकरियों और स्किल्स की दिशा किस ओर जा रही है।
विज्ञापन
