PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Ke Liye Kaise Apply Karein: अगर आप अपने घर की बिजली की जरूरतें पूरी करने के लिए कम खर्च में और पर्यावरण के अनुकूल तरीका चाहते हैं, तो छत पर सोलर पैनल लगवाना एक अच्छा विकल्प है। इसको बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक योजना भी चला रखी है।
{"_id":"69843e7c2164658eed0615f3","slug":"pm-surya-ghar-muft-bijli-yojana-full-details-in-hindi-pm-surya-ghar-muft-bijli-yojana-me-avedan-kaise-kare-2026-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: आप भी घर पर फ्री में लगवा सकते हैं सोलर पैनल, जानें इस योजना के बारे में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: आप भी घर पर फ्री में लगवा सकते हैं सोलर पैनल, जानें इस योजना के बारे में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:40 PM IST
सार
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: अगर आप अपने घर में फ्री में सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो केंद्र की इस योजना के बारे में जान लें।
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है ?
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है ?
- फोटो : AdobeStock
योजना किसके लिए है ?
- PM सूर्य घर योजना 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी।
- ये योजना साधारण घरों, मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग और छोटे व्यवसायों के लिए है।
- वे परिवार जिनका बिजली बिल ज्यादा आता है, उनके लिए ये योजना और फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है ?
- फोटो : AdobeStock
इसलिए हुई थी शुरुआत
आपको बता दें कि इस योजना का उद्देश्य 1 करोड़ घरों को छत पर सौर पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है। इसी के चलते ये योजना 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के साथ शुरू की गई है। अब तक करोड़ों लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।
आंकड़ों की मानें तो अभी तक गुजरात इस योजना से सबसे ज्यादा लाभ पाने वाला राज्य बना है। इसके बाद महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का नंबर आता है, जहां लोगों ने इस योजना का भरपूर लाभ उठाया है।

आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरडालें।
- Captcha को सही ढंग से भरें और Verify पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। इसे दर्ज करके लॉगिन करें।
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है ?
- फोटो : AdobeStock
- लॉगिन करने के बाद आपको बेसिक जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद Apply for Solar Rooftop विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य, जिला और बिजली वितरण कंपनी का चयन करें।
- अपना कंज्यूमर अकाउंट नंबर डालें। यह नंबर आपकी बिजली कनेक्शन की जानकारी लोड करेगा।
- सारी जानकारी सही होने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन स्टेप्स के पूरा होने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग आपके घर का निरीक्षण करके सोलर पैनल इंस्टालेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा।