{"_id":"6984755e9e236bf3fd0c05ed","slug":"fake-food-detection-tips-and-tricks-how-to-identify-fake-egg-to-fake-paneer-2026-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips And Tricks: नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ? खरीदने से पहले जान लें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tips And Tricks: नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ? खरीदने से पहले जान लें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 05 Feb 2026 05:11 PM IST
सार
Fake Food Detection Tips: आज के समय में बाजार में मिलने वाली खाने-पीने की चीजों में काफी मिलावट आ रही है। ऐसे में आपको ये चेक करना चाहिए कि आप बाजार से असली सामान खरीद रहे हैं या नहीं?
विज्ञापन
नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ?
- फोटो : अमर उजाला
Simple Tips to Identify Adulterated and Fake Food Items: आज के समय में खाने-पीने के सामान में मिलावट एक गंभीर समस्या बन चुकी है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली लगभग हर खाने-पीने की चीज में किसी न किसी तरह की मिलावट की खबरें सामने आती रहती हैं। हल्दी, सरसों का तेल, जीरा, पनीर, घी और यहां तक कि अंडे भी नकली बनाए जा रहे हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं।
Trending Videos
नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ?
- फोटो : Freepik.com
नकली हल्दी की पहचान
- हल्दी में अक्सर रंग या स्टार्च की मिलावट की जाती है।
- इसकी जांच के लिए एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी डालें।
- अगर हल्दी नीचे बैठ जाए और पानी ऊपर से साफ रहे, तो हल्दी शुद्ध मानी जाती है।
- अगर पानी तुरंत गाढ़ा पीला हो जाए या ऊपर रंग तैरने लगे, तो समझ लें कि हल्दी में रंग या केमिकल की मिलावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ?
- फोटो : Adobe stock
नकली सरसों के तेल की पहचान
- सरसों के तेल में अक्सर सस्ता रिफाइंड तेल मिलाया जाता है।
- इसकी जांच के लिए तेल को फ्रिज में 1–2 घंटे के लिए रख दें।
- नकली सरसों का तेल ठंड में जम जाता है या गाढ़ा हो जाता है, जबकि शुद्ध तेल नहीं जमता।
- असली सरसों के तेल की खुशबू तेज और आंखों में हल्की जलन पैदा करने वाली होती है।
- अगर खुशबू बहुत हल्की या केमिकल जैसी लगे, तो तेल नकली हो सकता है।
नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ?
- फोटो : Freepik.com
नकली जीरा की पहचान
- नकली जीरा अक्सर रंगे हुए या रासायनिक तरीके से तैयार किए गए दानों से बनाया जाता है।
- जीरे को हथेली पर रगड़ें, अगर हाथ पर रंग लग जाए तो जीरा नकली है।
- एक और तरीका ये है कि जीरे को पानी में डालें।
- असली जीरा नीचे बैठ जाएगा, जबकि नकली जीरा तैर सकता है या पानी का रंग बदल सकता है।
विज्ञापन
नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ?
- फोटो : Adobe Stock
नकली पनीर की पहचान
- नकली पनीर अक्सर केमिकल या डिटर्जेंट से बनाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।
- पनीर को गर्म पानी में डालकर देखें।
- अगर पनीर ज्यादा टूटने लगे, रबर जैसा हो जाए या पानी दूधिया दिखने लगे, तो पनीर नकली हो सकता है।
- असली पनीर नरम, स्पंजी और हल्का मीठा होता है।
