सब्सक्राइब करें

अटल पेंशन योजना: कितनी पेंशन मिलती है इस सरकारी योजना में और कितना करना होता है निवेश? यहां जानें सबकुछ

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 Feb 2026 05:31 PM IST
सार

Atal Pension Yojana Mein Kitni Pension Milti Hai: अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है और ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है। इसके बाद आपको हर महीने पेंशन मिलती है।

विज्ञापन
Atal Pension Yojana How much pension is received on how much investment in Atal Pension Yojana
अटल पेंशन योजना में कितनी निवेश करना होता है? - फोटो : Amar Ujala

Atal Pension Yojana Pension Plan Details In Hindi: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य की अलग-अलग सरकारें, ये सभी मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। किसी योजना के तहत सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं तो किसी योजना के जरिए अन्य कोई मदद की जा रही है।

जैसे, अटल पेंशन योजना के जरिए लाभार्थियों को पहले निवेश करने के लिए कहा जाता है और फिर उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें 60 साल के बाद हर महीने पेंशन दी जाती है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना में कितना निवेश करने पर आपको कितनी पेंशन हर महीने मिल सकती है। आगे आप पेंशन प्लान के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Trending Videos
Atal Pension Yojana How much pension is received on how much investment in Atal Pension Yojana
अटल पेंशन योजना में कितनी निवेश करना होता है? - फोटो : Adobe Stock

कौन कर सकता है अटल पेंशन योजना में अप्लाई?

  • जो लोग भारत के नागरिक हैं
  • जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है
  • जो लोग करदाता नहीं हैं
  • जिन लोगों के पास बैंक खाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana How much pension is received on how much investment in Atal Pension Yojana
अटल पेंशन योजना में कितनी निवेश करना होता है? - फोटो : Adobe Stock

कितने निवेश पर कितनी पेंशन मिलती है?

  • इस योजना में 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये का पेंशन प्लान है और इस योजना में आपको अपनी उम्र के हिसाब से प्रीमियम देना होता है
  • जैसे, 18 साल के व्यक्ति को अगर 5000 रुपये वाली पेंशन का लाभ चाहिए तो उसे हर महीने 210 रुपये निवेश करने होंगे
  • ऐसे ही 30 साल के व्यक्ति को 5000 रुपये वाली पेंशन लेने के लिए हर महीने 577 रुपये देने होंगे
  • इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करने पर ही पेंशन का लाभ मिलता है
Atal Pension Yojana How much pension is received on how much investment in Atal Pension Yojana
अटल पेंशन योजना में कितनी निवेश करना होता है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़े इस योजना से?

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपको अपने बैंक जाना होता है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिले और उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है
  • फिर बैंक अधिकारी सबसे पहले आपकी केवाईसी करते हैं
  • फिर आपको योजना के बारे मे बताया जाता है
विज्ञापन
Atal Pension Yojana How much pension is received on how much investment in Atal Pension Yojana
अटल पेंशन योजना में कितनी निवेश करना होता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इस योजना के अंदर कई पेंशन प्लान हैं जिनकी जानकारी आपको दी जाती है
  • फिर आपको प्रीमियम भी बताया जाता है
  • इसके बाद आपका नाम योजना से जोड़ा जाता है
  • साथ ही आपके बैंक खाते को भी योजना से लिंक किया जाता है
  • इसके बाद आपका नाम योजना से जुड़ जाता है और हर महीने का प्रीमियम आपके बैंक खाते से ही कटने लगता है
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed