सब्सक्राइब करें

RAC टिकट पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं देना होगा पूरा किराया? संसद की समिति ने की बड़ी सिफारिश

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 03:27 PM IST
सार

आरएसी टिकट पर पूरा किराया देने के बावजूद पूरी बर्थ न मिलने को लेकर सवाल लंबे समय से उठते रहे हैं। अब संसदीय समिति की सिफारिश ने रेलवे की इस व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
Indian Railways News: Parliamentary Panel Recommends Partial Fare Refund For RAC Passengers Without Full Berth
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने कहा है कि आरएसी (Reservation Against Cancellation) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से पूरा किराया वसूलना न्यायसंगत नहीं है, क्योंकि उन्हें पूरा बर्थ नहीं मिलता है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में स्पष्ट किया है कि चार्ट तैयार होने के बाद भी यदि कोई यात्री आरएसी में ही रहता है और उसे केवल आधी सीट मिलती है, तो इस स्थिति में यात्री से पूरा किराया लेना ठीक नहीं है। इस पर रेलवे को यात्रियों के हित में ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई गई है।

Trending Videos
Indian Railways News: Parliamentary Panel Recommends Partial Fare Refund For RAC Passengers Without Full Berth
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

लोक लेखा समिति ने इस बारे में सुझाव दिया है कि रेलवे मंत्रालय को ऐसी व्यवस्था विकसित करनी चाहिए, जिसके अंतर्गत उन यात्रियों को आंशिक किराया वापस किया जा सके, जिन्हें चार्ट तैयार होने के बाद पूरा बर्थ नहीं मिल पाता है। 

Subhadra Yojana: सरकार इस योजना के अंतर्गत दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन्हें मिलता है लाभ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways News: Parliamentary Panel Recommends Partial Fare Refund For RAC Passengers Without Full Berth
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

समिति का कहना है कि यात्रियों से सिर्फ सेवा के अनुरूप ही किराया लिया जाएना चाहिए। अगर यात्री को पूरी बर्थ नहीं दी जा रही है, इस स्थिति में उससे पूरा किराया लेना अनुचित है और यह उपभोक्ता अधिकारों के खिलाफ भी है। 

Youtube Tips: यूट्यूब वीडियो के बीच में आने वाले एड्स से हैं परेशान? इन 2 सुरक्षित तरीकों से मिलेगा छुटकारा

Indian Railways News: Parliamentary Panel Recommends Partial Fare Refund For RAC Passengers Without Full Berth
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

वर्तमान में भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत आरएसी टिकट बुक करने पर यात्रियों से पूरा किराया लिया जाता है। वहीं आरएसी टिकट पर यात्रा के दौरान दो आरएसी यात्रियों को एक ही बर्थ साझा करनी पड़ती है। इसका मतलब यह हुआ कि रेलवे एक ही बर्थ के लिए दो यात्रियों से पूरा किराया वसूल करता है। 

सरकार छात्रों को देने जा रही हाई कॉन्फिगरेशन फीचर्स वाले मुफ्त लैपटॉप, जानें किन्हें मिलेगा लाभ

विज्ञापन
Indian Railways News: Parliamentary Panel Recommends Partial Fare Refund For RAC Passengers Without Full Berth
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

अगर यह सिफारिश लागू होती है तो इससे रेलवे की टिकटिंग नीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। भविष्य में अगर यह सिफारिश लागू होती है तो इससे आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के पैसों की भी बचत होगी। इससे रेलवे की पारदर्शिता और जवाबदेही भी मजबूत होगी।

टैरिफ क्या है और देश इसे एक दूसरे पर क्यों लगाते हैं? भारत अमेरिका डील के बाद हर किसी के लिए समझना जरूरी

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed