PM Vishwakarma Yojana Eligibility Kya Hai: सरकार समय-समय पर पुरानी योजनाओं में जरूरी बदलाव करती रहती है। ठीक ऐसे ही कई नई योजनाओं को भी शुरू किया जाता है जिससे और अधिक जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जा सके। उदाहरण के लिए सितंबर 2023 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की।
PMVY: किन 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता इस योजना का लाभ? चेक करें क्या आप भी हैं लिस्ट में
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से अगर आपको जुड़ना है तो आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप भी इस योजना की पात्रता सूची में हैं या नहीं हैं। आप इस खबर में यहां चेक कर सकते हैं।
कौन लोग योजना से जुड़ सकते हैं?
- पत्थर तराशने वाले
- जो लोग मूर्तिकार हैं
- धोबी और दर्जी
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- फिशिंग नेट निर्माता
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- अगर आप मालाकार हैं
- जो लोग राजमिस्त्री हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- नाई यानी बाल काटने वाले
- जो अस्त्रकार हैं
- पत्थर तोड़ने वाले
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- जो नाव निर्माता हैं
नोट:- अगर आप ऊपर दी गई इस पात्रता सूची में हैं, तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं। बशर्ते आपकी उम्र 18 साल हो।
योजना से जुड़ने पर क्या लाभ मिलते हैं?
इस योजना से जुड़ने के बाद एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं जिसके लिए कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग चलती है
इस ट्रेनिंग के चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
15000 रुपये आपको टूलकिट प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है
- योजना से जुड़े लोगों को अपना काम करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है
- आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
- फिर आपको 30 महीनों के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी मिलता है
