{"_id":"6985b25202c62671a40724bc","slug":"how-to-register-your-car-in-bharat-taxi-know-full-process-in-hindi-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharat Taxi: भारत टैक्सी के साथ अपनी कार जोड़कर हर महीने कर सकते हैं अच्छी कमाई, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bharat Taxi: भारत टैक्सी के साथ अपनी कार जोड़कर हर महीने कर सकते हैं अच्छी कमाई, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:15 PM IST
सार
आज हम आपको इस खबर में उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप भारत एप पर अपनी कार का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
5 जनवरी को सहकारिता मंत्रालय ने देश का पहला सहकारी राइड हेलिंग एप भारत टैक्सी को लॉन्च किया है। इस एप्लीकेशन को अमित शाह द्वारा लॉन्च किया गया। शुरुआत में इसे दिल्ली और कई राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा था। वहीं इसे अब पूर्ण रूप से लॉन्च कर दिया गया है। अब आप भी भारत टैक्सी के साथ जुड़कर अपनी कार चला सकते हैं और अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बातने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस प्लेटफॉर्म पर अपना रजिसट्रेशन करा सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
Smartphone Tips
- फोटो : FREEPIK
इस एप्लीकेशन पर खुद की कार का रजिस्ट्रेशन कराना काफी आसान काम है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए आपको प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर पर जाकर भारत टैक्स ड्राइवर एप को डाउनलोड करना है।
एप डाउनलोड होने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी वेरिफिकेशन करना है। यह करने के बाद आपको अपना नाम, ईमेल, गाड़ी की जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और दूसरे जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
यह करने के बाद डिजिलॉकर और पुलिस वेरिफिकेशन के जरिए आपकी प्रोफाइल को चेक किया जाएगा। अप्रुवल मिलने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आप भारत टैक्सी की मदद से राइड ले सकेंगे। यह एप सहकारी मॉडल पर आधारित है। यहां ड्राइवर ही कोओनर होते हैं। इसका उपयोग करने पर जीरो कमिशन देना होगा।
इस एप का उपयोग करने के लिए ड्राइवर को दिन का बस 30 रुपये प्रदिदिन एक्सेस शुल्क देना होता है। वहीं ऑटो चलाने वाले लोगों के लिए इस शुल्क को 18 रुपये तय किया गया है। इन सब के अलावा भारत टैक्सी के सारथियों को कुल 5 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिल रहा है। इसके अलावा 5 लाख का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस, रिटायरमेंट सेविंग्स और ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।