सब्सक्राइब करें

EPF: पीएफ खाताधारकों को मिलता है 7 लाख रुपये का यह लाभ, बहुत कम लोगों को है इस बारे में जानकारी

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 06:16 PM IST
सार

अगर आपका पीएफ खाता है तो उस पर आपको 7 लाख रुपये का एक खास तरह का इंश्योरेंस कवर मिलता है। इस इंश्योरेंस कवर के बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

विज्ञापन
EPF Account Holders Get Free Insurance Cover Up To 7 Lakh Under EDLI Scheme Know All Details
EPF EDLI - फोटो : AdobeStock

अगर आप ईपीएफओ के सदस्य हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको ईपीएफ से जुड़ी एक खास जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके विषय में बहुत से नौकरीपेशा लोगों को नहीं पता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि EPF खाते के साथ एक ऐसी बीमा सुविधा जुड़ी होती है, जिसमें 7 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है। इस इंश्योरेंस कवर का नाम एम्पलॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस यानी EDLI (Employees Deposit Linked Insurance) है। इसी के तहत इंश्योरेंस कवर की राशि को दिया जाता है। इसके अंतर्गत अगर किसी कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में उसके परिवार को यह आर्थिक सहारा दिया जाता है।

Trending Videos
EPF Account Holders Get Free Insurance Cover Up To 7 Lakh Under EDLI Scheme Know All Details
EPF EDLI - फोटो : Adobe Stock

EDLI स्कीम का संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा किया जा रहा है और यह सभी सक्रिय EPF सदस्यों पर लागू होता है। खास बात यह है कि इस बीमा योजना के लिए कर्मचारी को कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ता है। इसका पूरा प्रीमियम नियोक्ता यानी कंपनियों द्वारा दिया जाता है। 

Home Construction Tips: सरिया, ईंट खरीदने से लेकर ठेकेदार चुनने तक, घर बनवाते समय ऐसे बचा सकते हैं लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
EPF Account Holders Get Free Insurance Cover Up To 7 Lakh Under EDLI Scheme Know All Details
EPF EDLI - फोटो : Adobe Stock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि यह बीमा कवर उस स्थिति में प्रभावी होता है, जब किसी कर्मचारी की मृत्यु सेवा काल के दौरान हो जाती है। कर्मचारी की मौत कार्यालय में हो, घर पर हो या अवकाश के समय अगर वह ईपीएफ का सक्रिय सदस्य है, तो नॉमिनी को बीमा राशि दी जाएगी। 

RAC टिकट पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं देना होगा पूरा किराया? संसद की समिति ने की बड़ी सिफारिश

EPF Account Holders Get Free Insurance Cover Up To 7 Lakh Under EDLI Scheme Know All Details
EPF EDLI - फोटो : Adobe Stock

यह सुविधा खास तौर पर उन परिवारों के लिए मददगार है, जिनके परिवार में आमदनी कमाने वाले मुखिया की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है। EDLI स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली बीमा राशि न्यूनतम 2.5 लाख और अधिकतम 7 लाख रुपये है।  बीमा कवर की गणना कर्मचारी के पिछले 12 महीनों के वेतन और उसके EPF खाते में जमा राशि के आधार पर की जाती है। 

Subhadra Yojana: सरकार इस योजना के अंतर्गत दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन्हें मिलता है लाभ?

विज्ञापन
EPF Account Holders Get Free Insurance Cover Up To 7 Lakh Under EDLI Scheme Know All Details
EPF EDLI - फोटो : Adobe Stock

EPFO समय-समय पर इस योजना की सीमा और शर्तों में बदलाव भी करता रहता है, ताकि कर्मचारियों को बेहतर सुरक्षा मिल सके। संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए यह एक शानदार स्कीम है। इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।

टैरिफ क्या है और देश इसे एक दूसरे पर क्यों लगाते हैं? भारत अमेरिका डील के बाद हर किसी के लिए समझना जरूरी 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed