सब्सक्राइब करें

Lakhpati Didi Yojana: लखपति दीदी योजना में करना है आवेदन तो ये 5 डॉक्यूमेंट कर लें तैयार, वरना...

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Feb 2026 04:59 PM IST
सार

Lakhpati Didi Yojana Ke Liye Kaun Se Documents Chahiye: केंद्र सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है जिसमें से एक लखपति दीदी योजना है। क्या आप इस योजना के बारे में जानते हैं?

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana: these documents are required for Lakhpati Didi Scheme mein kaise apply karein
लखपति दीदी योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Lakhpati Didi Yojana Documents List In Hindi: भारत सरकार द्वारा चलने वाली कई सारी योजनाओं के जरिए मौजूदा समय में एक बड़ा तबका लाभ ले रहा है। इसी क्रम में एक योजना है लखपति दीदी योजना और इस योजना का सीधा लाभ महिलाओं को मिलता है।

इस योजना के जरिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सालाना आय बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। 1 फरवरी को जारी हुई बजट के दौरान देश की वित्त मंत्री ने लखपति दीदी योजना को और विस्तार देने की घोषणा भी की थी। वहीं, क्या आप इस योजना के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं। आप आगे इस योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Trending Videos
Lakhpati Didi Yojana: these documents are required for Lakhpati Didi Scheme mein kaise apply karein
लखपति दीदी योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

लखपति दीदी योजना क्या है?

  • इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसका मकसद स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है
  • इस योजना का लक्ष्य ये है कि महिलाएं छोटे व्यवसाय या स्वरोजगार की मदद से कम से कम 1 लाख रुपये सालाना प्राप्त कर सके
  • एसएचजी से जो महिलाएं जुड़ी हैं उन्हें 5 लाक रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana: these documents are required for Lakhpati Didi Scheme mein kaise apply karein
लखपति दीदी योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?

  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक्टिव मोबाइल नंबर
Lakhpati Didi Yojana: these documents are required for Lakhpati Didi Scheme mein kaise apply karein
लखपति दीदी योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन कैसे करें?

  • ऑनलाइन आवेदन आप ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी स्वयं सहायता समूह कार्यालय, ग्रामीण विकास विभाग या संबंधित बैंक में जाकर आवेदन फॉर्म भरना होता है
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana: these documents are required for Lakhpati Didi Scheme mein kaise apply karein
लखपति दीदी योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना में आवेदन कौन कर सकता है?

  • जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं
  • जिन महिलाओं की उम्र 18-50 साल के बीच है
  • सीमित आय वाली महिलाएं जो स्वरोजगार शुरू करना चाहती है
  • वे महिलाएं जो पहले से किसी छोटे काम या व्यवसाय से जुड़ी हैं
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed